Festivals in UAE | दुबई और UAE के त्यौहार

आपको तेज कारें पसंद हों या तेज ऊंट, संयुक्त अरब अमीरात के सर्वश्रेष्ठ त्योहारों (Famous Festivals in UAE) के बारे में हमारी गाइड में हर किसी के मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ जरूर मिलेगा|

संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के सबसे खूबसूरत और धनी देशों में से एक है, आप अपनी छुट्टियां बिताने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां आ सकते हैं और अपना मनोरंजन कर सकते हैं|

दुबई फाउंटेन के बारे में रोचक जानकारी और तथ्य

यहां पर सांस्कृतिक खूबसूरती के साथ और भी बहुत सारे आश्चर्यजनक दृश्य आपको देखने को मिलेंगे जैसे कि- पार्क, सीनरी ,घूमने के स्थान के अलावा आप यहां के धार्मिक समारोहों का हिस्सा भी बन सकते हैं, यहां पर कई ऐसे त्योहार हैं जो कि बहुत ही खूबसूरती से मनाए जाते हैं जो यहां की संस्कृति को दर्शाता है|

List of Famous Festivals in UAE?

UAE उत्साह और सांस्कृतिक विविधताओं वाला देश है और अगर आप वहां जा रहे हैं, तो वहां की स्थानीय संस्कृति जानने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि आप किसी उत्सव में जाएँ|

ड्यून बग्गी रेसिंग (dune buggy racing) से लेकर जैज़ म्यूज़िक और ऊँट सौंदर्य प्रतियोगिता (camel beauty pageants) से लेकर शॉपिंग तक, देश में पूरे परिवार के साथ-साथ डेट नाइट के लिए कई तरह के कार्यक्रम होते हैं – यूएई में इन रंग-बिरंगे त्योहारों को ज़रूर देखें|

दुबई मिरेकल गार्डन की पूरी जानकारी हिंदी में

Eid ul fitr
Islamic New Year
Mawlid al-Nabi al-Sharif -Prophet’s Birthday
Abu Dhabi Grand Prix.
Dubai World Cup
Dubai Marathon
Dubai Food Festival
Al Dhaafra Festival
Dubai Desert Classic
National day festival
Uae Awafi Festival
Dubai Shopping Festival
Mother of nation festival
Abu Dhabi science festival
The ideas Abu Dhabi festival
Abu Dhabi shopping festival
Sheikh Zayed Heritage festival
Dubai International Film Festival
Abu Dhabi Festival In The Park
Dubai International Jazz Festival
Emirates Airlines Festival Of Literature
Abu dhabi International dance festival

LIST OF: List of Universities and Colleges in Dubai

LIST OF: List of Medical College in Dubai UAE

संयुक्त अरब अमीरात का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार कौन सा है?

Eid ul Fitr, Eid Al Adha यहां के मुख्य त्योहार हैं, यहां इस समय सार्वजनिक स्थान सजे हुए होते हैं तथा दुकानों पर कई तरीके की छूट मिलने के साथ साथ यहाँ ईद पर 10-12 दिन के लिए ऑफिस, कॉलेज और स्कूलों की छुट्टियां भी की जाती हैं|

यह भी पढ़ें: दुबई की प्रसिद्द चीज क्या है?

Eid ul Fitr and Eid Al Adha (Eid Celebration Dubai)

संयुक्त अरब अमीरात में मुख्य त्यौहार जिनके बारे में विशेष जानकारी इस प्रकार है:

यह भी पढ़ें: दुबई के बारे में रोचक तथ्य

Details of Festivals in UAE

1- Dubai International Film Festival:

दुबई फिल्म समारोह (Dubai Film Festival) सिनेमा प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, यहां पर स्थानीय फिल्म निर्माताओं को शामिल किया जाता है और फिल्म निर्माताओं को बढ़ावा और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है|

यहां पर कुल 14 संस्करण अर्थात एडीशंस(editions) हो चुके हैं, जिनमें 500 अरब फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई है| यह मदीनत एरिना, पाम जुमेरा में स्थित है|

यहां पर कई हॉलीवुड सितारे, निर्देशक, निर्माता और भी बहुत सारे सिनेमा प्रेमी, सिनेमा में काम करने वाले लोग विभिन्न स्थानों से स्क्रीनिंग के लिए आते हैं, इस फेस्टिवल के 14 सफल संस्करण अब तक हो चुके हैं|

2- National Day Festival

National Day Festival

यह Festivals in UAE की लिस्ट का सबसे महत्वपूर्ण festival है और इसे संयुक्त अरब अमीरात के अस्तित्व में आने के जश्न के लिए 2 दिसंबर को मनाया जाता है|

इस दिन हर साल 6 अमीरात के संघ मिलकर इस महोत्सव को मनाते हैं, इस त्यौहार में सभी राष्ट्रीय स्मारकों को सजाया जाता है और जनता को देखने के लिए भी खोल दिया जाता है, यहां पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं|

3- Dubai Marathon

यह मैराथन मदीनत जुमैरा के सामने आयोजित किया जाता है, इस त्यौहार में तीन अलग-अलग दौड़ होती हैं 50,10 और 3 किलोमीटर की|

यहां पर इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से बहुत सारे लोग आते हैं क्योंकि इसका प्रवेश शुल्क भी काफी कम है, यह एक charity कार्यक्रम है और कमाई गई रकम को लोगों की भलाई के लिए दान कर दिया जाता है| यहां पर लोग फिटनेस और अपनी सहनशीलता को दिखाने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं|

4- Eid – (No. 1 Festivals in UAE)

ईद संयुक्त अरब अमीरात का महत्वपूर्ण त्यौहार है, रमजान के महीने में रोजा रखने के बाद अंत में चांद दिखने के बाद इस त्यौहार को मनाया जाता है, इस त्यौहार को मनाने के लिए कई कार्यक्रम पहले से ही आयोजित कर दिए जाते हैं जिसे ईद के दिन मनाया जाता है|

5- Dubai Desert Classic

यह दुबई का सबसे बड़ा गोल्फिंग इन्वेंट है जो अमीरात गोल्फ क्लब में खेला जाता है जहां पर 3 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि है|

यह मजलिस गोल्फ ग्रीन्स नाम के शहर में खेला जाता है, यहां पर सभी शीर्ष खिलाड़ी अर्थात सबसे अच्छे खिलाड़ी इस खेल का हिस्सा बनते हैं|

Dubai Desert Classic

6- Dubai International Jazz Festival

यह दुबई मीडिया एमपी थिएटर में मनाया जाता है, यहां पर जैज़ और पॉप संगीत के मुख्य सितारे आते हैं और परफॉर्म करते हैं – यह शहर के मुख्य त्योहारों में से एक है|

यहां पर रिकी मार्टिन, जॉन लीजेंड, यू रन जैसे बहुत सारे पाप और jazz सिंगर आते हैं और अपनी परफॉरमेंस देते हैं|

7- Emirates Airlines Festival Of Literature

International literature festival या अंतरराष्ट्रीय साहित्य त्योहार – यहां पर बच्चों से लेकर बड़े तक के लिए लेखन और कविता की कार्यशाला, पढ़ने की किताबे और चर्चाएं(debates) और बहुत सारी अन्य चीजें होती है|

यह त्योहार लेखकों को विकसित करने और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, यह त्यौहार अहलम बलूसी जो कि इस फेस्टिवल की डायरेक्टर हैं उनके मार्गदर्शन में मनाया जाता है|

8- Dubai World Cup

दुबई में घुड़दौड़ के लिए प्रसिद्ध है यह वर्ल्ड कप मैदान रेस कोर्स में खेला जाता है, । World series Of Horse Racing या फिर दुबई विश्वकप के नाम से यह घुड़दौड़ प्रसिद्ध है|

यह विश्व की सबसे धनी घुड़दौड़ है, जहां पर पुरस्कार राशि 12 मिलियन डॉलर की है|

यहां पर घोड़े की अच्छी प्रैक्टिस करवाई जाती है ताकि वह विश्वकप की रात में आठ अलग-अलग दलों में भाग लेने के लिए स्वस्थ और मानसिक रूप से सक्षम रहें|

9- Dubai Shopping Festival

अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है तो यह त्यौहार केवल आपके लिए ही बना है, यहां पर दुनिया भर के कई खरीददार और कारीगर इस त्यौहार में एकजुट होते हैं|

यहां पर बहुत सारे संगीत समारोह, आतिशबाजी, मनोरंजन के अन्य अन्य कार्यक्रम, जादू और भी बहुत सारी चीजों का आयोजन होता है|

अगर आप अपनी अलमारी नए सामान से भरना चाहते हैं तो आपको इस त्यौहार में जरूर आना चाहिए, क्योंकि यही वह समय है, जब संयुक्त अरब अमीरात में हर तरीके के सामान पर विशेष छूट दी जाती है|

10- UAE Awafi Festival

UAE Awafi Festival गर्मी के मौसम में चलता है और यह रस अल खैमाह नाम के रेगिस्तान में मनाया जाता है|

यहां पर आपको संस्कृति और इतिहास का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा जहां पर रेत के टीलों को मापने के लिए बहुत सारी प्रतियोगिताएं भी की जाती हैं|

इस त्योहार में बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और यहां पर कई तरीके की कॉफी शॉप और बाजार भी लगते हैं, कला प्रदर्शनी इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण है|

यह संयुक्त अरब अमीरात का पारंपरिक त्यौहार है।जहां पर हेरिटेज विलेज शो और बाहरी खेल भी खेले जाते हैं|


Leave a Reply