Contents

इंडिया से दुबई जाने का खर्चा?

Dubai Kaise Jaye आज के दौर में लोग बहार घूमना बहुत पसंद करते हैं , कोई job के लिए तो कोई घूमने के लिए, तो चलिए जान लेते है भारत से Dubai जाने का खर्चा:

अगर आप भारत से दुबई एक टूरिस्ट के रूप में राउंड ट्रिप करने के लिए जा रहे हैं तो कम से कम आपके बैंक खाते में 70,000 से ₹80,000 का बैंक बैलेंस होना चाहिए जिसमें शामिल होता है, आपके वीजा, फ्लाइट, होटल और  खाने का खर्चा, ज्यादा से ज्यादा आप कितना भी खर्च कर सकते हैं या आपके ऊपर निर्भर करता है|

Dubai Kaise Jaye, दुबई जाने के लिए आपको दुबई ट्रेवल वीज़ा और पासपोर्ट, Dubai flight options, दुबई में रुकने की जगह, दुबई में कहा घूमें, दुबई में खाना चीज़ों का ध्यान रखना होगा|


इंडिया से दुबई जाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

दुबई जाने के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज़:

  • पासपोर्ट
  • वीज़ा
  • ID proof (आधार कार्ड और पैन कार्ड)
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • होटल बुकिंग का प्रमाण
  • फ्लाइट बुकिंग प्रमाण
  • टूर टिकट की कॉपी

दुबई जाने के लिए जरूरी चीजें

  • दुबई जाने के लिए पासपोर्ट कैसे बनवाएं
  • दुबई जाने के लिए वीजा कैसे बनवाएं
  • दुबई जाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी
  • हवाई अड्डे पर किन बातों का ध्यान रखें
  • भारत से दुबई जाने के लिए फ्लाइट
  • दुबई में होटल कैसे ढूंढे
  • दुबई में खाना कहां खाएं

दुबई जाने के लिए पासपोर्ट कैसे बनवाएं

पासपोर्ट क्या है, पासपोर्ट एक तरह का ट्रेवल डॉक्यूमेंट होता है जो एक कंट्री होल्डर की आईडेंटिटी प्रूफ करता है, इसीलिए पासपोर्ट पर उस इंसान की सारी जानकारी उपलब्ध रहती है|

पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैं?

1- रेगुलर पासपोर्ट: यह पासपोर्ट नीले रंग का होता है, यह बिजनेस ट्रिप्स के लिए या कहीं घूमने फिरने के लिए लोगों को दिया जाता है|

2- डिप्लोमेटिक पासपोर्ट: यह पासपोर्ट मरून कलर का होता है, यह पासपोर्ट भारत के टॉप रैंकिंग ऑफिशियल को issue किया जाता है|

3- ऑफिशियल पासपोर्ट: यह पासपोर्ट सफेद कलर का होता है, और यह उन लोगों को दिया जाता है जो भारत की सरकार को ऑफिशियल काम के लिए दर्शाते हैं|

पासपोर्ट कहां बनता है?

पासपोर्ट बनाने के लिए आप पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकते हैं| यहाँ पर आप नया पासपोर्ट बनवाने या दोबारा पासपोर्ट लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां आपको इसके लिए रसीद या टोकन मिलता है|

पासपोर्ट बनवाने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

पासपोर्ट आवेदन के लिए आपकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष की होनी चाहिए|

पासपोर्ट के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

जन्मतिथि प्रमाण– आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड आदि|
पता प्रमाण– आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, विदेशी बैंक खाता आदि|
फोटो आवश्यकता– ताज़ा पासपोर्ट साइज की फोटो|
नागरिकता प्रमाण– आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र|

पासपोर्ट कितने दिन में आता है?

सामान्य पासपोर्ट के बनने में 10-20 दिन लग जाते हैं जबकि तत्काल पासपोर्ट 3 से 7 दिन में ही बन जाता है|

पासपोर्ट बनवाने में कितना खर्चा आता है?

नया पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको 1500 रुपये फीस देनी होती है जिसमें आपको 36 पेज का अतिरिक्त बुकलेट समेत 10 साल की वैधता मिलती है|
तत्काल पासपोर्ट की जरूरत है तो इसके लिए 2000 रुपये फीस देनी होती है|
इसके अलावा अगर आप नाबालिग बच्चे के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपको 1000 रुपये फीस देनी होती है|

दुबई जाने के लिए वीज़ा कैसे बनवाएं

वीज़ा क्या है, वीज़ा का ऑफिशियल परमिशन दस्तावेज होता है, जो कि एक देश दूसरे देश के नागरिक को प्रदान करता है, वीज़ा अलग-अलग प्रकार के होते है और इनकी समय अवधि भी होती है, यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपने कौन सा वीज़ा लिए है|

वीजा कितने प्रकार के होते हैं?

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है, वैसे तो वीज़ा 19 प्रकार के होते हैं पर यहाँ पर हम सिर्फ टूरिस्ट वीज़ा के बारे में बात करेंगे

Types of Dubai Tourist visa:

1- 96 hours transit Visa- जिसका मतलब ये है कि आप दुबई से कही और भी जाना चाहते हैं तो आपको 96 hours का Transit Visa लेना पड़ेगा| ट्रांजिट वीजा (Transit Visa) की validity 72 घंटे यानी तीन दिन होती है|

अगर आप तीन दिन के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो ट्रांजिट वीजा हासिल कर सकते हैं। भारत में बहुत से लोग इस वीजा का इस्तेमाल यूएई, सिंगापुर, मॉरीशस जैसे देशों में शॉपिंग यानी खरीदारी के लिए करते हैं|

2- 14 days tourist visa- इस visa को लेकर आप 14 दिन तक वहां घूम सकते हैं और visa ख़तम होते ही आपको वापस आना पड़ेगा|

3- 30 days tourist visa & 90 days tourist visa- ये आपके ऊपर depend करता है कि आप कितने दिन दुबई में घूमना चाहते हैं उसी के according आपको visa लेना होगा|
इसमें सबसे popular है 30 days travel visa क्यों कि 14 दिन और 30 दिन के visa rates में ज्यादा फर्क नहीं है इसिलए लोग 30 दिन का ट्रेवल visa लेना पसंद करते हैं|

Dubai Visa लेने में कितने दिन का समय लागता है?

दुबई visa लेने में 4-5 दिन का समय लगता है और अगर आपको और जल्दी लेना है तो आप express visa के लिए apply कर सकते हैं|

वीजा के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

– ताजा पासपोर्ट जिसकी अवधि 6 महीने शेष हो 
– ताज़ा पासपोर्ट साइज़ फोटो
– वीज़ा पेमेंट रसीद
– इंटरव्यू अपॉइंटमेंट लैटर

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?

आप ईटीए (ETA- Electronic Travel Authorization) के रूप में Dubai Visa online प्राप्त कर सकते हैं|

Documents की उचित स्कैन की गई copies के साथ अपने घर से ही आवेदक दुबई वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

सफलतापूर्वक पूरा होने पर, Dubai Tourist visa PDF or JPG प्रारूप में एक E- mail के माध्यम से प्रदान किया जाएगा|

वीजा बनवाने में कितना खर्चा आता है?

Dubai वीज़ा बनवाने में आपको 7000 रूपये का खर्चा होगा|

Dubai Flight कैसे बुक करें- How to book flight for Dubai

इसके लिए आप किसी भी Airlines website पर visit कर सकते हैं या फिर किसी ट्रेवल एजेंट की website पर जा सकते हैं या आप ट्रेवल एजेंट की मदद से अपनी फ्लाइट book कर सकते हैं|

दिल्ली से दुबई फ्लाइट टिकट की कीमत

Flight NamePriceDestination
IndiGo11,671 INRNew Delhi to Dubai
Air India13,362 INRNew Delhi to Dubai
SpiceJet13,685 INRNew Delhi to Dubai
Oman Air15,549 INRNew Delhi to Dubai
Vistara16,552 INRNew Delhi to Dubai
Gulf Air17,462 INRNew Delhi to Dubai
Note: उपर दी गयी list में एक सामान्य किराया है, समय के अनुसार यह घट और बढ़ भी सकता है|दुसरे देशों की अपेक्षा दुबई जाने के लिए फ्लाइट्स आपको सही दाम में मिल जाएँगी, यहाँ जाने के लिए आपको लगभग 11000 – 18000 रूपये का खर्चा आयेगा एक तरफ से और एक वुँक्अति का, अगर आप दोनों तरफ से अपनी उड़ान बुक करते है तो आपको अच्छे ऑफर्स भी मिल सकते हैं|

भारत से दुबई के लिए सबसे सस्ती उड़ान

IndiGO : 10,936 रूपये, आज का किराया|

दिल्ली से दुबई एयर इंडिया टिकट की कीमत

21,991 रूपये राउंड ट्रिप किराया|

हैदराबाद से दुबई फ्लाइट टिकट की कीमत

11,053 रूपये Goibibo.com के अनुसार|

दुबई में होटल कैसे बुक करें | How to Book Hotel in Dubai

अगर एक रात की बात करें तो आप 3500 रुपये के हिसाब से होटल रूम ले सकते हैं| यहाँ आप हर प्रकार के होटल book कर सकते हैं, महंगे से महगा और सस्ते से सस्ता depend करता है कि आप किस locality/area में अपना होटल book कर रहे हैं| होटल book करने के लिए काफी travel websites है जिनकी मदद से आप होटल बुक कर सकते हैं|

भारत से दुबई कितना सामान लेकर जा सकते हैं?

Economy: 23 kg
Business Class: 40 kg
First Class: 50 kg

सभी एयरलाइन्स का अपना एक मानदंड होता है और अपने टिकट किस से क्लास की ली है उस पर निर्भर करता है|

Luggage में ज्यादा बजन होने पर कितना चार्ज लगता है?

भारत से Dubai जाने में एक्स्ट्रा luggage पर 1000 रुपये प्रति किलो का चार्ज लगता है|

भारत और दुबई के बीच की दूरी कितनी है?

2475 KM.

इंडिया से दुबई कितने घंटे में पहुँचते है?

भारत से दुबई पहुँचने में लगभग 3-4 घंटे का समय लगता है|

दुबई travel insurance रिपोर्ट क्या है?

Travel Insurance आपको और परिवार को यात्रा से संबंधित दुर्घटनाओं, यात्रा के दौरान अप्रत्याशित चिकित्सा व्यय (unexpected medical expenses), सामान की हानि, पासपोर्ट की हानि आदि और उड़ानों में रुकावट या देरी या सामान के देरी से आने आदि से बचाता है।

दुबई जाने के लिए मेडिकल कैसे होता है

यह मेडिकल टेस्ट सिर्फ उनके लिए महत्तवपूर्ण होता है जो दुबई में नौकरी करने के लिए जा रहे हैं इसके लिए आपके GAMCA Approved Medical Centre जाना होगा वहां पर आपका चेकअप होगा|

दुबई मेडिकल टेस्ट में क्या जांचा जाता है

दुबई मेडिकल टेस्ट में ज्यादा कुछ नहीं बस आपका ब्लड टेस्ट होता है और आपकी छाती का चेकअप होता है|
अच्छा होगा की आप अपना नौकरी का वीज़ा Dubai जाकर ही लगवाएं, उससे पहले आप टूरिस्ट वीज़ा पर ही जाएँ|

इंडिया से दुबई जाने का खर्चा

Dubai जाने के लिए आपके पास 70000 – 100000 रूपये का खर्चा होता है|

दुबई वीजा फीस 2 साल के लिए

कुछ स्रोतों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में वर्क परमिट के लिए निम्नलिखित शुल्क हैं:
Case 1 – AED 300
Case 2 – AED 600 से AED 2000, यह इस पर निर्भर करता है कि कर्मचारी कुशल है या अकुशल (skilled or unskilled)
Case 3 – AED 5000
Case 4 – 2 साल के लिए दुबई में काम करने का वीजा – AED 3000 से AED 7000 (मतलब 67524.69 से 157557.61 रूपये )
Case 5- 65 वर्ष से अधिक उम्र के विदेशी कर्मचारी: सभी श्रेणियों में AED 5,000

भारत से दुबई जाने के लिए जरूरी दस्तावेज

A valid passport
Visa
Passport size photos
Proof of hotel bookings
Flight bookings
Copy of tour ticket
Last 6 months’ bank statements
Address proof
Covid-19 certificate
Travel Insurance

Covid टेस्ट रिपोर्ट कहाँ करायें?

ये टेस्ट आप सिर्फ ICMR approved labs में ही करना होगा क्यों कि इसी की टेस्ट रिपोर्ट्स को मान्य किया जायेगा और वही valid मानी जाएगी|

कैसे पता करें कि ICMR labs आपके पास कहाँ – कहाँ उपलब्ध हैं?

उसका सबसे अच्छा तरीका है Aarogya Setu App उसमें आप search कर सकते हैं कि आपके घर के आसपास icmr labs कौन से हैं|

Airport पर जाने से पहले कौन से App का होना बहुत जरुरी है?

Aarogya Setu App इसके बिना आप airport पर बोर्डिंग नहीं कर सकते|

आपकी Covid Report कितने दिन पुरानी होनी चाहिए?

48 से 72 घंटे पुरानी, बाकि जाने से पहले airport से confirm जरुर करें|

Leave a Reply