Dubai Miracle Garden | दुबई मिरेकल गार्डन

Dubai Miracle Garden दुबई का एक फूलों का बगीचा है जो कि यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (Dubai, UAE) में है|

इस दुनियां की सबसे सुन्दर चीज़ प्रकृति है, प्रकृति से सुन्दर कुछ भी नहीं हो सकता, इसी प्रकृति को अलग अलग रूप में देखने का अवसर देता है दुबई का Dubai Miracle Garden.

इस गार्डन का उद्घाटन 2013 में वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) वाले दिन किया गया था| सर्दियों की शुरुआत में दुबई में यह गार्डन खुल जाता है, यह क्षेत्र के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है|

यहां पर 150 मिलियन से अधिक फूल है तथा यह पूरा गार्डन 72000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है|

Dubai Miracle Garden Facts

1- दुबई मिरेकल गार्डन में हर साल नयी थीम और डिज़ाइन देखने मिलते हैं|

2- यहां पर मिनी माउस, गूफी, प्लूटो, डॉनल्ड डक और लोई जैसे कार्टून करैक्टर (cartoon character) के फूलों के स्ट्रक्चर(structure) बनाए गए हैं|

3- दुबई मिरेकल गार्डन के नाम 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं|

4- 2013 में यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्टिकल गार्डन(vertical garden) घोषित किया गया था|

5- एक और मंत्रमुग्ध कर देने वाला आकर्षण एयरबस A -380 (हवाईजहाज) है, जो बगीचे का 10% क्षेत्रफल है|

6- दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे ऊंची टॉपिएरी कला (topiary art -पौधो आदि को काटने-छॉट्ने की कला), मिकी माउस की है जिसकी ऊंचाई 18 मीटर और वजन 35 टन है|

7- Dubai Miracle Garden अधिकतर अक्टूबर से अप्रैल तक हर साल खुलता है तथा मई से सितंबर में अधिक तापमान के कारण बंद रहता है|

8- Dubai Miracle Garden में recycled water system के द्वारा सिचाई की जाती है|

9- 2015 में दुबई मिरेकल गार्डन के अंदर एक Butterfly Garden को बनाया गया जिसमे 50 तरह की 15000 तितलियाँ हैं|

10- इस miracle garden को बनाने की लागत USD $11 मिलियन है|

Dubai Miracle Garden क्यों प्रसिद्ध है?

रेगिस्तान के बीच दुनियाँ का सबसे बड़ा प्राकृतिक फूलों का बगीचा होना अपने आप में ही एक आश्चर्यजनक बात है, इस बगीचे में 150 मिलियन से ज़्यादा फूल लगे हैं और यह 72,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है| Dubai Miracle Garden ने अपनी खूबियों और खूबसूरती के लिए 3 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है|

मिरेकल गार्डन दुबई में क्या खास है?

यहां के प्रमुख आकर्षण कुछ इस प्रकार हैं:

Floral castle: फूलो का किला देखने में बहुत सुन्दर लगता है यह किसी fairyland के किले से कम नही है|

Floral castle dubai miracle garden

Floral clock: फूलो का clock समय की अहमियत को दिखाने के साथ साथ खुबसूरती का परिचय देते है|

Floral clock  dubai miracle garden

Teddy bear: गार्डन की शोभा बढ़ाने के लिए एक बड़ा फूलों से बना teddy अपने हाथों में heart लेकर बैठा है जो शांति और सद्भाव का सच्चा संदेश दर्शाता है|

Floral Teddy dubai miracle garden

Floating lady: यह मूर्ति हवा में लटकी हुई लगती है जिसका मुख्य आकर्षण ड्रेस और बाल है जो जमीन तक जाते हैं|

Floating Lady Dubai miracle garden

Sunflower field: बगीचे में एक जगह सूरजमुखी के लिए भी है जब सूर्य की किरणें फूलों पर पड़ती हैं तो इसका नज़ारा देखने लायक ही होता है|

Sunflower field

Airbus A380: यहाँ पर बने फूलों के हवाईजहाज में 500,000 ताजे फूलों और पौधों का योगदान है और Emirates लोगो के लिए ही करीब 9000 फूलों का योगदान रहता है|

Airbus A380

3D Floral Design: फूलो की 3D Design इस गार्डन को अद्वितीय बना देती है जिसमे 3d मशरूम, बतख, मोर, चींटी आदि है|

3D Floral Design

Smurfs village: स्मर्फ (Smurf कॉमिक कार्टून करैक्टर को कहते हैं) जो छोटे व् नीले जीव हैं जो अपने सामंजस्यपूर्ण गांव में मशरूम के आकार के घरों में रहते हैं|

Hilltop: यह हिलटॉप सजावटी फूलो और रंगीन पंखुड़ियों से सजाया गया है साथ ही यहां आपको coffee shop, icecream parlour भी मिल जाएगा|

Lake park:फूलों की सजावट और लेक के पानी के साथ यहां का दृश्य और भी हरा भरा हो जाता है जो की बहुत सुन्दर दीखता है|

Umbrella Tunnel: बहूत सारे रंग बिरंगे फूलों का एक रास्ता है जहा पर इन रंग-बिरंगे छाता की रोशनी जमीन पर इंद्रधनुष जैसी रोशनी बनाती है|

Umbrella Tunnel Dubai Miracle Garden

Heart Tunnel:  इस tunnel में जाने का रास्ता heart shape से सजाया गया है|

Floral villas: यहाँ पर आपको कई फूलों से बने महल भी दिख जायेंगे जो कि देखने में एक जादुई महल जैसे लगता हैं|

Dubai miracle garden में क्या क्या है?

मनोरंजन के लिए काफी खूबसूरत और बेहतरीन जगह है, यहां पर आपको कई तरीके की दुकानें और सीनरी देखने को मिलेगी|

अगर आप यहां पर आकर अपने जानने वालों को बहुत अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं तो souvenir शॉप में आपको बहुत आसानी से मिल जाएगा|

बच्चों को भी यहां की बहुत सारी चीजें पसंद आने वाली है, यहां पर क्राफ्ट्स, फैशन, एसेसरीज और भी बहुत सारी चीजें यहां के बाजारों में आसानी से उपलब्ध हैं|

मनोरंजन के हिसाब से यहां के मुख्य साधन:

  • यहां पर बच्चों के खेलने के लिए play zone बनाया गया है तथा वहां पर कई एक्टिविटीज को भी रखा गया है|
  • यहां पर पूरी फैमिली के लिए जुंबा आयोजित किया जाता है और यहां पर जुंबा पार्टी होती है|
  • यहां के पार्क में ग्रुप योगा सेशन होते हैं जो कि हर उम्र के व्यक्ति के लिए हैं|
  • खूबसूरत फूल और फूलों से सजाया हुआ यह गार्डन लाइव म्यूजिक के साथ बहुत ही लुभावना लगता है, यहां पर performer रंगीन कॉस्ट्यूम्स और मास्क में डांस करते हैं|

लोगों द्वारा पूछे गए कुछ सवाल:

मिरेकल गार्डन दुबई में क्या खास है?

इस बगीचे में 150 मिलियन से ज़्यादा फूल लगे हैं और यह 72,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है| दुबई मिरेकल गार्डन ने अपनी खूबियों और खूबसूरती के लिए 3 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है|

मिरेकल गार्डन दुबई के लिए एंट्री फीस कितनी है?

3-12 साल के बच्चों के लिए 80 दिरहम और 13 साल से ऊपर की उम्र वालों के लिए 95 दिरहम, ३ साल तक के बच्चों के लिए दुबई मिरेकल गार्डन में एंट्री फीस नहीं है|

दुबई मिरेकल गार्डन जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

Dubai Miracle Garden अधिकतर अक्टूबर से अप्रैल तक हर साल खुलता है तथा मई से सितंबर में अधिक तापमान के कारण बंद रहता है|

मिरेकल गार्डन दुबई में लोग कितना समय बिताते हैं?

9 AM to 9 PM गार्डन के खुलने और बंद होने का समय है, शनिवार और रविवार को 9 AM to 11 PM, इतने समय के लिए आप यहाँ घूम सकते हैं|

मिरेकल गार्डन में खाना खाने की अनुमति है?

बहार से खाना अंदर ले जाना सख्त मन है, खाने पीने की सुविधा अंदर दी गयी है|

दुबई में सबसे बड़ा गार्डन कौन सा है?

दुबई मिरेकल गार्डन दुबई का सबसे बड़ा फूलों का गार्डन है|

दुबई मिरेकल गार्डन में कितने फूल हैं?

इस बगीचे में 150 मिलियन से ज़्यादा फूल लगे हैं|

मिरेकल गार्डन में व्हीलचेयर उपलब्ध है?

जी हाँ, बृद्ध और असहाय लोगों के लिया यहाँ व्हीलचेयर उपलब्ध है|

मिरेकल गार्डन का मालिक कौन है?

अब्देल नसेर रहहल मिरेकल गार्डन के मालिक हैं|

मिरेकल गार्डन में फोटोशूट की इजाजत है?

हां, आप गार्डन के अंदर फोटोशूट करा सकते हैं|


दुबई मिरेकल गार्डन किसने डिजाइन किया था?

इंजीनियर अब्देल नासर रहहल

Leave a Reply