Dubai Itna Amir Kyu Hai | दुबई इतना अमीर क्यों है?

Dubai Itna Amir Kyu Hai और कैसे हुआ सभी लोग यह जानना चाहते हैं, दुबई दुनिया के सबसे समृद्ध और शानदार शहरों में से एक है, जो धन, ग्लैमर और बिज़नेस के लिए प्रसिद्ध है|आज के इस ब्लॉग पोस्ट में जानेंगे दुबई के अमीर होने की पूरी कहानी|

हम सभी लोगों को यही पता है कि दुबई तेल और गैस के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुबई तेल से सिर्फ 2 -3% कमाता है|

  • दुबई ने यूएई में तेल भंडार के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है|
  • दूसरी ओर अबू धाबी में तेल का विशाल भंडार है, इसमें 92 बिलियन बैरल हैं
  • दुबई में लगभग 4 बिलियन बैरल तेल भंडार है|
  • दुबई में तेल उत्पादन में आखिरी बार 1991 में वृद्धि हुई थी और तब से अब तक इसमें गिरावट आ रही है|

लेकिन आखिर यह शहर इतना समृद्ध हुआ कैसे,और आज इसकी संपत्ति के स्रोत क्या – क्या हैं?वे कौन सी चीजें और स्रोत हैं जो दुबई को इतना समृद्ध और भाग्यशाली बनाते हैं?

एक लाइन जवाब दें तो सब इनकी वजह से हुआ दुबई के शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम की वजह से

हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि दुबई के पास तेल से पैसा आता है, इसलिए यह इतना समृद्ध शहर है, लेकिन यह कहना पूरी तरह से सही नहीं होगा क्योंकि आय का मुख्य स्रोत दुबई का पर्यटन है और इसके साथ साथ कई और स्रोत भी हैं|

अब आप सोच रहे होंगे कि “पर्यटन” कैसे हो सकता है कि कोई शहर पर्यटन के जरिए इतना पैसा कैसे कमा सकता है,

ऐसा इसलिए है क्योंकि दुबई में दुनिया की सबसे अच्छी और बेहतरीन चीजें मौजूद हैं, दुबई में कई ऐसी प्रतिष्ठित जगहें हैं, जिनके कारण लोग खुद को वहां जाने से रोक नहीं पाते हैं।

पर्यटन से Dubai Itna Amir Kyu Hai

Burj-Khalifa details in hindi
  • Building Name: बुर्ज खलीफ़ा (Burj Khalifa)
  • 828 मीटर (2717 फीट)
  • मंजिलें- 163
  • उद्घाटन- 2010
  • शहर/देश- दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
burj al arab jumeirah exterior
  • Building Name: बुर्ज अल अरब (Burj Al Arab)
  • दुनिया के सबसे ऊंचे होटलों में से एक
  • 280 मीटर (920 फीट) ऊंचे एक (artificial island) बनावटी द्वीप पर स्थित है
  • दिसंबर 1999 में खोला गया
  • मंजिलों की संख्या 56 (3 ज़मीन के नीचे)
  • जगह का नाम: दुबई एक्वेरियम और अंडरवाटर चिड़ियाघर (Dubai aquarium and underwater zoo)
  • दुनिया के सबसे बड़े एक्वेरियम में से एक
  • 10 मिलियन लीटर पानी की टंकी
  • लगभग 140 प्रकार की प्रजातियाँ हैं
  • सैंड टाइगर शार्क का सबसे बड़ा संग्रह
  • जगह का नाम: दुबई फाउंटेन (The Dubai Fountain)
  • दुनिया का सबसे ऊंचा पानी का करतब दिखाने वाला फाउंटेन
  • 900 फीट से ज़्यादा लंबा – दो फुटबॉल पिचों के बराबर
  • दुबई फाउंटेन 30 एकड़ की बुर्ज झील पर स्थित है
  • जगह का नाम: दुबई फ़्रेम (Dubai Frame)
  • पुराना नाम: बरवाज़ दुबई (Berwaz Dubai)
  • यह 152 मीटर ऊंचा और 93 मीटर चौड़ा है
  • इस ईमारत में कांच का फर्श है
  • यहाँ से आप पुराणी दुबई और नयी दुबई दोनों देख सकते हैं|
  • जगह का नाम: म्यूजियम ऑफ़ द फ्यूचर (Museum of the Future)
  • दुबई में स्थित एक प्रदर्शनी स्थल है|
  • इसके तीन मुख्य तत्व हैं: हरी पहाड़ी, भवन और शून्य
  • यह बिल्डिंग एक आँख के आकर की बानी हुई है|
  • यहाँ पर आप अलग-अलग तरह की आधुनिक तकनीकि देख सकते हैं

दुबई में इसी प्रकार से अलग अलग दर्शनीय स्थल और जगह हैं जिनकी सुंदरता देखने के लिए देश और दुनियां के लोग खुद को रोक नहीं पाते और दुबई घूमने जाते हैं|

Dubai Itna Amir Kyu Hai | दुबई इतना अमीर कैसे हुआ

1- तेल और गैस से दुबई को सबसे ज्यादा पैसा मिलता है| जिसे दुबई ने अपने Infrastructure पर लगाया और शानदार होटल, रिसॉर्ट, शॉपिंग मॉल और मनोरंजन स्थल बनाये|

2- Tourism के लिए दुबई बहुत प्रसिद्ध है, दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्‍म (DET) दुबई के पर्यटन क्षेत्र में 2023 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में 19.4% की वृद्धि देखी गई, जो 17.15 मिलियन तक पहुंच गई है, 2019 में यह 16.73 मिलियन थी|

3- व्यापार (Trade) यूरोप, एशिया और अफ्रीका के बीच में Dubai की Location इसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वाणिज्य के लिए एक आदर्श केंद्र बनती है|

4- Dubai Free Zones वो जोन है जहाँ पर विदेशी निवेशकों को Tax और custom duty में लाभ प्राप्त होता है, जिसकी बजह से काफी विदेशी निवेशक दुबई में आकर निवेश करते हैं|

5- Transportation दुबई का ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम बहुत ही अच्छा है जिसमें highways, public transport और water transport शामिल हैं| इससे निवासियों और पर्यटकों दोनों के लिए यात्रा बहुत आसान हो जाती है|

दुबई दूसरे शहरों के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है कि कैसे एक बंजर ज़मीन को इतना सम्रद्ध बनाया जा सकता है, जैसे कुछ ही दशकों में दुबई ने अपनी तस्वीर कैसे बदल दी|

शहर की सफलता की कहानी के पीछे इसके दूरदर्शी नेतृत्व (visionary leadership) करने वाले वहां के शाशकों (leaders) को जाता है जिन्होंने, रणनीतिक योजना (strategic planning), आर्थिक विविधीकरण (economic diversification) और निरंतर नवाचार (constant innovation) करके दुबई को इस बुलंदी पर पहुँचाया है|


Leave a Reply