Abu Dhabi Mandir Facts | Full Information

Abu Dhabi Mandir 27 Acres में बना हुआ है और यह 108 फीट ऊंचा, 262 फीट लंबा और 180 फीट चौड़ा है- जिसकी लागत 700 करोड़ है|

Abu Dhabi Mandir एक बहुत ही प्रसिद्द हिंदू मंदिर है जिसे बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा बनवाया गया है, जो कि P6 Al Taf Road – E16 – Abu Mreikhah – Abu Dhabi – United Arab Emirates में स्थित है| 1 मार्च 2024 को Public के लिए इस मंदिर को खोला गया और रविवार, 3 मार्च 2024 को 65,000 से अधिक लोगों ने मंदिर का दर्शन किया|

यह मंदिर अंतर-धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है, जो अलग – अलग धर्मों के लोगों के बीच समझ, स्वीकृति और एकता को बढ़ावा दे रहा है और (UAE and India Relations) यूएई और भारत के अच्छे संबंधों का भी प्रमाण देता है|

Abu Dhabi Mandir की स्थापना कैसे हुई?

1997 में प्रमुख स्वामी महाराज ने अबू धाबी में एक हिन्दू मंदिर की कल्पना की थी| August 2015 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan ने मंदिर के लिए 27 एकड़ जमीन दान की| सितंबर 2019 में मंदिर को कानूनी दर्जा प्राप्त हुआ और दिसंबर 2019 में मंदिर का निर्माण शुरू हुआ|

यह भी पढ़ें: अबू धाबी में मुफ्त में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें


Abu Dhabi Mandir Facts

अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिन्दू मंदिर पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर तथा मध्य पूर्व का पहला पारंपरिक हिन्दू पत्थर मंदिर है|

1- Abu Dhabi Mandir 27 Acres में बना हुआ है और यह 108 फीट ऊंचा, 262 फीट लंबा और 180 फीट चौड़ा है- जिसकी लागत 700 करोड़ है|

2- मंदिर का निर्माण उत्तरी राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर और इटली के संगमरमर से किया गया है|

3- यह पहला हिंदू पत्थर मंदिर है जो निर्माण प्रक्रिया के दौरान पूर्ण डिजिटल मॉडलिंग और भूकंपीय सिमुलेशन से गुजरा है|

4- (UAE) संयुक्त अरब अमीरात, अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और अन्य खाड़ी देशों के 200 से अधिक लोगों ने इस मंदिर को बनाने में 690,000 से ज्यादा घंटे दिए हैं|

5- मंदिर की नक्काशी में न केवल रामायण, शिव पुराण, भागवतम, महाभारत और हिंदू पात्रों के जीवन की कहानियां शामिल हैं, बल्कि अरब, मिस्र, मेसोपोटामिया, मूल अमेरिकी और अन्य सभ्यताओं की कहानियां भी शामिल हैं|

6- मंदिर परिसर में पूजा हॉल, प्रदर्शनी, शिक्षण क्षेत्र, बच्चों के लिए खेल मैदान, थीम आधारित उद्यान, खाना- पानी, गिफ्ट, और पुस्तकों की दुकान भी उपलब्ध है|

7- मंदिर परिसर में एक झरना है जो हिंदू धर्म की तीन पवित्र नदियों: गंगा, यमुना और सरस्वती के स्रोत का प्रतीक है|

8- (UAE Hindu Temple) मंदिर की नींव में 100 सेंसर और पूरे मंदिर में 350 से ज्यादा सेंसर हैं जो भूकंप की गतिविधि, तापमान और अन्य दबाव में बदलाव के बारे में बताते हैं|

9- मंदिर के डिजाइन में पर्यावरण-अनुकूल विशेषताएं भी शामिल की गई हैं, जैसे कि लकड़ी के फूसों को पुनर्चक्रित करके फूड कोर्ट के लिए बेंच, मेज और कुर्सियां ​​बनाई जा रही हैं|

10- इस मंदिर में लगे हुए 25,000 से अधिक पत्थरों को भारत के कुशल कारीगरों ने तराशा है|

11- ‘डोम ऑफ हार्मनी’ पांच प्राकृतिक तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष को प्रदर्शित करता है|

12- यहाँ रामायण, शिव पुराण, भागवतम, महाभारत की कहानियों की, जगन्नाथ, स्वामीनारायण, वेंकटेश्वर और अयप्पा और घोड़ों ऊंटों जैसे जानवरों के साथ साथ पक्षियों की नक्काशी भी है|

13- मंदिर में बनी सात ऊंची मीनारें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सात अमीरातों का प्रतीक हैं|

14- UAE के तीन अन्य हिंदू मंदिर दुबई में स्थित हैं, पर BAPS Hindu Mandir का क्षेत्रफल सबसे ज्यादा है|

15- मंदिर के निर्माण में किसी भी धातु का उपयोग नहीं किया गया है और नींव को भरने के लिए फ्लाई ऐश (flyash) का उपयोग किया गया है|


Leave a Reply